सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर बारसोई पुलिस ने दो डिफाल्टर लोनी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर बारसोई पुलिस ने दो डिफाल्टर लोनी को किया गिरफ्तार

दो डिफाल्टर लोनी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बारसोई प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित सेंट्रल बैंक से लोन के द्वारा ऑटो लेकर समय पर लोन नहीं चुकाने तथा बैंक द्वारा लोन की मांग किये जाने पर घर से फरार चल रहे दो लोनी को सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर बारसोई पुलिस ने बुधवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है. सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि दोनों लोनी ऑटो खरीदने के लिए तीन लाख रूपये का लोन 2014 में लिए थे. पर लोन नहीं चुका रहे थे. 2018-19 में दोनों पर सर्टिफिकेट केस किया तथा कटिहार के जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी के द्वारा वारंट जारी किया. बारसोई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों लोनी रघुनाथपुर निवासी महेश साह के पुत्र टिंकू साह व सोनेलाल रविदास के पुत्र प्रकाश रविदास को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में बारसोई थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों लोनी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. बैंक से लोन लेकर चुकता नहीं करने का इरादा रखने वालों के बीच हरकंप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन