वज्रपात की चपेट में आयी दो गायें, हुई मौत

वज्रपात की चपेट में आयी दो गायें, हुई मौत
बलिया बेलौन ग्राम पंचायत भौनगर में वज्रपात से झुलसने से दो दुधारू गाय की मौत हो गयी. वार्ड नौ ग्राम मुकर्री में तेज बारिश के साथ ठनका गिड़ने से भूपेंद्र यादव का दुधारू गाय झुलस कर मर गयी. वार्ड दस ग्राम बालूगंज निवासी नजाम का एक गाय वज्रपात से मौत होने की सूचना है. मुखिया सत्यनारायण यादव ने बताया की गुरुवार के शाम में मुसलाधार बारिश के दौरान वज्रपात से दो दुधारू गाय झुलस कर मर गयी है, सीओ आशुतोष मयंक आनन्द को दिये जाने के बाद पशु चिकित्सक डा पंकज कुमार ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिये. पशुपालक की चिंता बढ़ गयी है. सरपंच शमरूल हक, वार्ड सदस्य अलाउद्दीन, हासिम ने कहा की यह गरीब परिवार है, दूध की आमदनी से घर चलता था. मुखिया सत्यनारायण यादव ने कहा की बिजली गरजने के साथ ठनका की चपेट में आने से पशु की मौत हो गयी है गयी, सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




