बीएमपी सिपाही की प्रताड़ना से तंग युवक ने खुद से गला रेत की आत्महत्या

बीएमपी सिपाही की प्रताड़ना से तंग युवक ने खुद से गला रेत की आत्महत्या
बीएमपी सिपाही की प्रताड़ना से तंग युवक ने खुद से गला रेत की आत्महत्या -लिखा सुसाइड नोट, बनाया वीडियो फिर खुद से गला रेत कर ली आत्महत्या – जमीन विवाद में बीएमपी-7 में कार्यरत सिपाही प्रमोद कुमार रजक पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप -पुलिस ने आरोपित बीएमपी-7 सिपाही को किया गिरफ्तार, पूछताछ शुरू प्रतिनिधि, कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा में जमीन विवाद में बीएमपी-7 में कार्यरत सिपाही की प्रताड़ना से तंग युवक ने गुरुवार की रात खुद से गला रेतकर आत्महत्या कर ली. दूसरे लाेगों से पता चलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को सदर अस्पताल लेकर गये वहां से रेफर करने पर पूर्णिया में भर्ती कराया. वहां इलाज के दौरान शुक्रवार अहले सुबह उसकी मौत हो गयी.शहर के ऑफीसर्स कॉलोनी मिचाईबाड़ी में परिवार के साथ रहे प्रकाश कुमार, पिता जाबुन रविदास सिरसा स्थित अपनी जमीन जहां से वह जन वितरण केंद्र संचालित करता था कमरे में पहुंच कर पहले एक सुसाइड नोट लिखा. सुसाइड नोट में उसने दर्शाया कि जमीन के मामले में उसे बीएमपी-7 में कार्यरत सिपाही प्रमोद कुमार रजक काफी प्रताड़ित करता है. जिस कारण से वह आत्महत्या कर रहा है. लिखा मेरी मौत का जिम्मेदार सिपाही प्रमोद रजक है. उसकी आत्महत्या में उसकी पत्नी की कोई गलती नहीं है. बनाया अपना वीडियो और गला रेत कर दे दी जान सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने अपना मोबाइल ऑन कर वीडियो रिकॉर्डिंग मोड में डाला. इसके बाद वह चाकू से अपना गला रेत लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और प्रकाश को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल ले गये वहां से रेफर करने के बाद पूर्णिया में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने की सुसाइड नोट व मृतक के बनाये वीडियो वाला मोबाइल जब्त मुफस्सिल थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जांच में जुट गये. पुलिस ने मृतक के लिखे सुसाइड नोट बरामद किया. मोबाइल भी जब्त किया. जिसमें मृतक ने सुसाइड का वीडियो बनाया था. इधर सुसाइड नोट एवं बरामद वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. कहते हैं थानाध्यक्ष दोनों के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा था. आरोपित प्रमोद रजक की प्रताड़ना से तंग प्रकाश कुमार ने सुसाइड नोट लिखकर व मोबाइल में वीडियो बनाकर आत्महत्या की है. घटना के बाबत हत्या को लेकर उत्तेजित व दुष्प्रेरित करने की धारा 108 सहित अन्य धारा के तहत कांड दर्ज कर आरोपित प्रमोद रजक को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. शशि रंजन कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




