किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बचेंगे नहीं

Updated at : 19 Sep 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बचेंगे नहीं

किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बचेंगे नहीं

विज्ञापन

हसनगंज थाना प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई हसनगंज थाना प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण मानने को लेकर मौजूद जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों व गणमान्य लोगों से अपील की गई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी व थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने किया. थाना क्षेत्रों में त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. थानाध्यक्ष ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे. पूजा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. पूजा पंडालों में अश्लील गानों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. पूजा पंडालों के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा. साथ ही सरकार के जारी गाइडलाइंस के अनुसार ही त्यौहार को मानना है. मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी व गणमान्य लोगों ने त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासन से सहयोग करने की अपील की. इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोग सहित पूजा कमेटी के सदस्यगण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन