ढाई घंटे तक आज शहर व मनिहारी रहेगी बिजली गुल

ढाई घंटे तक आज शहर व मनिहारी रहेगी बिजली गुल
– ट्रांसमिशन ग्रिड व लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लिया गया शटडाउन कटिहार शहर में ढाई तक शुक्रवार को बिजली गुल रहेगी. सहायक कार्यपालक अभियंता ट्रांसमिशन शिल्पी कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को कटिहार व मनिहारी ट्रांसमिशन ग्रिड और लाइन में मेंटनेंस कार्य किया जायेगा. इसको देखते हुए ढाई घंटे तक शट डाउन लिया गया है. सुबह ग्यारह बजे से डेढ़ बजे तक कटिहार के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र और मनिहारी के सभी जगहों की बिजली बाधित रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि बिजली बाधित होने से पूर्व सभी कार्य को पूरा कर लें. खासकर मोटर में पानी से लेकर खाना बनाने के दौरान उपयोग में आने वाले सभी कार्य को पूरा कर लें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




