अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का अंबार, मरीजों को हो रही परेशानी

Updated at : 25 Jun 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का अंबार, मरीजों को हो रही परेशानी

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का अंबार, मरीजों को हो रही परेशानी

विज्ञापन

बलरामपुर प्रखंड का बलरामपुर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार है. यहां गरीबों के इलाज के बदले पहले इस स्वास्थ्य केंद्र को ही विभागीय इलाज की जरूरत है. एपीएचसी में पांव रखना भी मुश्किल है. पूरे भवन में जहरीले जीव जंतु चीटियों, बिच्छू की भरमार है. स्वच्छता के लिए प्रेरित करने वाले सबसे अहम महकमे स्वास्थ्य विभाग खुद बीमारी को न्योता दे रहा है. बलरामपुर का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भले ही मरीजों को उपचार दे रहा हो. लेकिन खुद का इलाज नहीं कर पा रहा है. गंदगी के कारण मरीजों को भी संक्रामक बीमारियां होने का भय बना रहता है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर घरों में तो साफ-सफाई रखने के खूब उपदेश देते हैं. लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है. ऐसे मरीज स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने की जगह बीमार पड़ जायेंगे. जिम्मेदार अधिकारियों को अस्पताल में कम से कम सफाई व्यवस्था तो ठीक रखनी चाहिए. स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन की ओर से एक ब्लीचिंग पाउडर तक का छिड़काव नहीं हो रहा है. केंद्र पर मौजूद डॉ प्रियंका रानी से सवाल करने पर उन्होंने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी है. ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध नहीं कराया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि हमारे पास ब्लीचिंग पाउडर पर्याप्त है. पर उसे इस्तेमाल नहीं किया गया है. केंद्र में गंदगी है. उसे जल्द दूर कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन