तीन दिवसीय हनुमंत कथा का समापन हो गया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :12 Mar 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय हनुमंत कथा का समापन हो गया

तीन दिवसीय हनुमंत कथा का समापन हो गया

विज्ञापन

अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड नंबर तीन ब्राह्मण टोला गोपालपुर में आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत कथा का समापन हो गया. हनुमंत कथा का वाचन आचार्य अंगद जी महाराज कर रहे थे. कथा वाचन के दोरान आचार्य अंगद जी महाराज ने कहा कि हनुमान जी प्रभु श्री राम का वह सेवक थे. जो लंका का अकेले ही विनाश कर माता सीता को वापस ला सकते थे. लेकिन वह ऐसा नहीं किया. क्योंकि वह प्रभु श्री राम के आज्ञा के बिना कुछ नहीं करते थे. उन्होंने हनुमंत कथा का वाचन के दौरान यह भी कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से समुचित दोष एवं कष्ट नष्ट हो जाता है. उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा में स्पष्ट लिखा हुआ है. एक-एक श्लोक का अनेक मतलब व उदाहरण होता है. एक श्लोक से पाप व कष्ट का विनाश हो जाता है. आचार्य अंगद जी महाराज ने उपस्थित सभी श्रोता व श्रद्धालुओं से कहा कि सभी लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. हनुमान चालीसा के पाठ से रोग, दोष, पाप, कष्ट, दुष्प्रभाव इत्यादि छय हो जाता है. उन्होंने हनुमान चालीसा का एक श्लोक पढ़ते हुए कहा कि नासै रोग हरे सब पीड़ा, जपत निरंतर हनुमत बीरा, संकट ते हनुमान छुड़वै, मन क्रम वचन ध्यान जो लावै. अर्थात हनुमान जी का जो भक्त ध्यान करते हैं. उस भक्त का रोग का नाश कर देते हैं. पीड़ा को हर लेते हैं. संकट से बचाते है. जो भक्त हनुमान जी का सच्चे मन से ध्यान करते हैं. सत्य वचन बोलते हैं उस भक्त पर हनुमान जी की कृपा होती है. इसी प्रकार हनुमान चालीसा का एक-एक श्लोक के बारे में आचार्य अंगद जी महाराज ने सरल भाषा में श्रोताओं को समझाइए और हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की. अनुश्रवण के लिए कथा स्थल पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी. कथा समापन के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया था. हनुमंत कथा का मुख्य आयोजक अनुज कुमार मिश्रा, नितेश कुमार मिश्रा, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जानकी यादव, संजीव साह, समाजसेवी बंटी सिंह, ग्रामीण राजू गुप्ता, सुमन सिंह, सियाराम मिश्रा, अंबुज मिश्रा सहित अन्य ग्रामीण विधि व्यवस्था में जुटे हुए थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन