प्लस टू विद्यालय में भू-दाता की प्रतिमा का अनावरण

Updated:
विज्ञापन
प्लस टू विद्यालय में भू-दाता की प्रतिमा का अनावरण

प्लस टू विद्यालय में भू-दाता की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन

समेली. प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्णानगर, नरहिया के भूमि दाता स्वर्गीय बानेश्वर मंडल की प्रतिमा का अनावरण बरारी विधायक विजय सिंह ने किया. विद्यालय की स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी. जिसमें नरहिया गांव निवासी स्वर्गीय बानेश्वर मंडल ने विद्यालय को चार एकड़ जमीन दान में दी थी. तब से विद्यालय नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. इस विद्यालय से पढ़कर कई छात्र उच्च पदों पर आसीन होते रहे हैं. भू-दाता स्वर्गीय बानेश्वर मंडल को लोग प्यार से श्रीमानजी के नाम से जानते थे. इसी को लेकर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बरारी विधायक विजय सिंह ने बानेश्वर मंडल की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर भू-दाता परिवार के सदस्य गगन मंडल, बीडीओ सत्येंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, सुबोध मंडल, मेदी मंडल, योगेंद्र मंडल, वकील भोला मंडल, शंभू मंडल, प्रीतम कुमार, प्रमीत कुमार, प्रधान लिपिक राजीव, सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार यादव, सरपंच मनोज पटेल, सुनील शर्मा, रंजन मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन