सुधानी व तेलता स्टेशनों पर राधिकापुर- सिलीगुड़ी पैसेंजर का ठहराव संभव

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

सुधानी व तेलता स्टेशनों पर राधिकापुर- सिलीगुड़ी पैसेंजर का ठहराव संभव

विज्ञापन

कटिहार सांसद तारिक अनवर के प्रयास से सुधानी व तेलता स्टेशनों पर ट्रेन संख्या 75705/75706 राधिकापुर- सिलीगुड़ी पैसेंजर ट्रेन का ठहराव संभव हो सका है. जिसकी घोषणा रेल मंत्रालय द्वारा पत्र जारी कर दी गयी है. रेल मंत्रालय द्वारा शीघ्र इन स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की तिथि भी घोषित कर दी जायेगी. कटिहार जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद तारिक अनवर के निरंतर प्रयास से कटिहार जिले के रेल क्षेत्र में इस ट्रेन का ठहराव की स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा कर दी गयी है. सांसद ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया है. उन्होंने कहा कि रेल मंत्री वैष्णव ने मेरे द्वारा की जा रही मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए, मांगों को अमलीजामा पहनाने का काम किया है. मेरे द्वारा जो मांगे फिलहाल अधूरी रह गई है. उसे भी रेल मंत्री जल्द पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा हमारी प्राथमिकता है. ताकि यात्रियों को बेहतर आवागमन के साथ साथ व्यापारिक क्षेत्र को बढ़ावा मिल सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन