संदेह के आधार पर पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
संदेह के आधार पर पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

संदेह के आधार पर पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुरसेला थाना पुलिस ने रविवार देर शाम संदेह के आधार पर स्कॉर्पियो सवार चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जानकारी में बताया जा रहा है कि चार लोग कतिपय आयोजन को लेकर चंदा के लिए कुरसेला आये थे. चर्चा है कि चंदा के लिए चारों व्यक्ति कुरसेला टेंगरिया निवासी रमन यादव के आवास पर गये थे. गौरतलब है कि टेंगरिया निवासी रमन यादव के आवास से बीते महीने स्कॉर्पियो चोरी हो गया था. जिनका अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने हिरासत में लिए गये चारों व्यक्ति के आवासीय पता के संबंधित थाना से जानकारी प्राप्त करने में जुटी थी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन