नवादा मोड़ से पुलिस ने 4 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया

Updated:
विज्ञापन
नवादा मोड़ से पुलिस ने 4 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया

नवादा मोड़ से पुलिस ने 4 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा मोड़ में पुलिस ने नशे के विरुद्ध कारवाई करते हुए कुल 04 शराब पियक्कड़ों को नशे में धूत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार पियक्कड़ को पुलिस ने बुधवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.थानाध्यक्ष निक्की व एसआई दीपक कुमार ने बताया कि रामविलास महलदार पिता बिंदेश्वरी महलदार साकिन महानौर, राहुल यादव पिता सुरेश यादव साकिन कालसर, शिवलाल कुमार महतो पिता स्वर्गीय देश महतो साकिन कोठी टोला, अवधेश उरांव पिता बिहारी उरांव साकिन मीरापरती सभी थाना हसनगंज जिला कटिहार को नवादा मोड़ में शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार चारों शराब पियक्कड़ों के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त सभी शराब पियक्कड़ों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि थाना क्षेत्रों में सरकार की शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. शराब पीने व शराब बेचने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है. एसआई अर्जुन कुमार, अमित कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहें.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन