बच्चों को बाल संसद गठन के साथ लोकतंत्र की दी सीख

Updated:
विज्ञापन
बच्चों को बाल संसद गठन के साथ लोकतंत्र की दी सीख

प्रखंड की खेरिया पंचायत स्थित आदर्श मध्य विद्यालय खेरिया में भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

कोढ़ा. प्रखंड की खेरिया पंचायत स्थित आदर्श मध्य विद्यालय खेरिया में भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निर्वाचित बाल संसद के 14 मंत्रियों को बाबा साहेब के तैल्य चित्र के समक्ष पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम के दौरान सभी बाल मंत्रियों ने क्रमवार अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली. विद्यालय परिसर में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह ने छात्रों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का संदेश दिया. विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया सोहराब अली ने विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ और ऊर्जावान प्रधानाध्यापक की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी. कार्यक्रम में उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्वर्णलता कुमारी, उच्च माध्यमिक शिक्षिका फूल कुमारी, नाजिम, दिलीप कुमार, राजू कुमार, मारूफ रेजा, प्रदीप कुमार पासवान समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन