राष्टीय स्तर पर सशक्त पंचायत नेत्री कार्यक्रम में मुखिया को किया सम्मानित

Published at :05 Mar 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
राष्टीय स्तर पर सशक्त पंचायत नेत्री कार्यक्रम में मुखिया को किया सम्मानित

राष्टीय स्तर पर सशक्त पंचायत नेत्री कार्यक्रम में मुखिया को किया सम्मानित

विज्ञापन

कुरसेला सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत जिला पीरामल फाउंडेशन के तहत राज्य स्तर पर कटिहार जिला से कुरसेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर पंचायत के मुखिया अर्चना कुमारी निषाद का चयन किया गया. महिला सशक्तिकरण के दिशा में इस अभियान में बिहार प्रदेश से कटिहार, मोतिहारी, बांका की महिला पंचायत प्रतिनिधि का चयन किया गया था. इस बावत मुखिया अर्चना कुमारी निषाद ने बताया कि पीरामल फाउन्डेशन से उनका चयन होने के बाद दो मार्च को वह सशक्त पंचायत नेत्री अभियान में भागीदारी के लिए नई दिल्ली विज्ञान भवन के लिए रवाना हुई. विज्ञान भवन नई दिल्ली में महिला दिवस पर चार मार्च को आयोजित सशक्त पंचायत नेत्री अभियान में भाग लिया. कार्यक्रम में उसे अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया. मुखिया अर्चना कुमारी निषाद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सशक्त पंचायत नेत्री अभियान का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने किया. कार्यक्रम शुभारम्भ पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, विवेक भारद्वाज, सुशील कुमार लोहेनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम मे पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के नेतृत्व को सशक्त बनाना और उनकी भूमिका को और प्रभावी बनाने का उद्देश परिलक्षित हुआ. राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 1,200 से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया. गणमान्य व्यक्तियों ने महिला नेतृत्व, आत्मनिर्णय और जमीनी स्तर पर उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया. केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने परिवार, शिक्षा और शासन में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता की सराहना की. 73 वें संविधान संशोधन को लोकतंत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने महिला प्रतिनिधियों के कौशल और आत्मविश्वास को विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे महिलायें शासन में अधिक मजबूती से प्रखर होकर भूमिका निभा सकेंगी. स्थानीय शासन ग्राम सभाओं में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कई महिलाएं संसद और राज्यसभा में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगी. जिससे राष्ट्रीय स्तर पर महिला नेतृत्व को और मजबूती मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन