उत्पाद विभाग ने छह महिला शराब तस्करों को 59.55 लीटर शराब के साथ दबोचा

Updated at : 08 May 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग ने छह महिला शराब तस्करों को 59.55 लीटर शराब के साथ दबोचा

उत्पाद विभाग ने छह महिला शराब तस्करों को 59.55 लीटर शराब के साथ दबोचा

विज्ञापन

कटिहार जिला उत्पाद विभाग ने शराब की तस्करी में शामिल महिला तस्करों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. इस तस्करी में कुल छह महिला तस्करों को शराब की तस्करी करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने दबोचा है. पकड़ी गयी सभी आधा दर्जन महिला नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज मोहल्ला ( कोरिया पट्टी) की निवासी है. सभी महिलाएं अपने शरीर के अंदर शराब को छिपकर ऊपर से पूरे शरीर को टेप से चिपका कर कपड़ा के अंदर शराब की तस्करी कर रही थी. यह सभी छह तस्कर महिला पश्चिम बंगाल से शराब कटिहार ला रही थी. जहां उत्पाद विभाग के टीम ने गुप्ता सूचना पाकर लाभा रेलवे स्टेशन के पास सभी को धर दबोचा. सभी तस्कर महिलाओं की जब जांच की गई तो महिलाओं ने अपने शरीर के अंदर टेप की मदद से पूरे शराब की बोतलों को अपने शरीर से चिपका रखा था. उसके ऊपर कपड़ा पहनी हुई थी. ताकि किसी को पता नहीं चल पाये. लेकिन उत्पाद विभाग की टीम इन सभी महिला तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. कार्रवाई करते हुए सभी को धर दबोचा. तस्कर महिलाओं के पास से 38,055 लीटर विदेशी शराब एवं 21, 500 लीटर बीयर कुल 59,555 लीटर शराब बरामद किया गया है. सभी महिला तस्करों की गिरफ्तारी करने के बाद मध निषेध अधिनियम के तहत सभी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महिला तस्कर बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी कर रही है. बिना समय गंवाये हुए सभी छह महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. सभी छह महिला नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज मोहल्ला (कोरिया पट्टी) की निवासी है. जिसमें पूनम देवी, सविता देवी, लखिया, राज मुनि देवी, सविता, नाजो देवी शामिल है. सभी अपने शरीर के अंदर शराब को टेप से चिपका कर ऊपर से कपड़ा पहनकर शराब की तस्करी कर रही थी. जिसे लाभा रेलवे स्टेशन से सभी को गिरफ्तार किया गया है. सभी के ऊपर मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन