जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हुआ पूरा इलाका

जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हुआ पूरा इलाका
डंडखोरा प्रखंड के डंडखोरा रेलवे स्टेशन दक्षिण हनुमान मंदिर से हिंदू महासंघ व बजरंग दल की ओर से रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को शोभा यात्रा निकल गयी. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया. शोभा यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के नेता मंजय झा, मिथिलेश गुप्ता व वार्ड सदस्य प्रीतम विश्वास ने किया. इन लोगों ने बताया दक्षिण टोला, संगत टोला, मुस्लिम टोला, दास टोला, उरांव टोला, जिलेबिया मोड़, थाना चौक, राजा दिघी, मैलवासा, बलुवा टोला सहित विभिन्न गांव होते हुए शोभा यात्रा निकल गयी. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा निकाली गयी. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था था. हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर थी. इस मौके पर शोभायात्रा में विद्यानंद साह, प्रकाश झा, वार्ड सदस्य प्रीतम विश्वास, नीतीश कुमार, रोशन कुमार, सोनू कुमार, निर्मल कुमार, विक्रम राठौर, सुभाष ठाकुर, थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार, एसआई शशि कुमार, अबलेन्दु सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, प्रकाश झा, विद्यानंद साह, बृज किशोर सुमन, राहुल चौधरी सहित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष विजय कुमार, अपर थाना अध्यक्ष अमलेंदु सिंह, रामजी, सुधीर कुमार सिंह, राहुल कुमार सहित के पुलिस कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




