20 फीट से अधिक ऊंची मूति लगाने से बचें समिति

20 फीट से अधिक ऊंची मूति लगाने से बचें समिति
-शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष व सचिवों के साथ मेयर ने की बैठक -साफ-सफाई लाइट की व्यवस्था एवं विसर्जन से संबंधित कार्यक्रम को ले दिया गया विशेष निर्देश कटिहार नगर निगम महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में निगम के प्रशाल भवन में शुक्रवार को पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष व सचिवों के बीच एक बैठक हुई. पूजा समिति के प्रतिनिधियों द्वारा अपने पूजा समिति की समस्याएं एवं सुझाव संबंधित बातें रखी गई. सफाई लाइट की व्यवस्था एवं विसर्जन से संबंधित कार्यक्रम को लेकर विशेष निदेश दिया. विशेष रूप से मूर्ति निर्माण से लेकर विसर्जन तक आनेवाली कठिनाईयों से निबटने काे विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. शहर में बन रहे पूजा पंडाल को लेकर बताया गया कि मूर्ति की ऊपरी ढांचा की ऊंचाई चालीस फीट से कम होनी चाहिए और मूर्ति भी बीस फीट से अधिक ऊंची नहीं होनी चाहिए को लेकर बल दिया. पूजा सामग्री में फूल, कागज और प्लास्टिक से बनी अन्य सजावटी सामग्री को मूतियों के विसर्जन से पहले हटाये जाने का निर्देश दिया. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के अनुसार निपटान के लिए जैव विघटनीय सामग्रियां अलग से एकत्र करने पर जोर दिया. मूर्ति विसर्जन कृत्रिम तालाब में विसर्जित किये जाने का आदेश दिया. सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था करने का आदेश दिया. मूर्तियों को प्राकृतिक सामग्री पारम्परिक मिट़टी, बांस आदि से बनाये जाने पर जोर दिया गया. मूर्ति निर्माण में प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी. मूतियों की रंगाई के लिए जहरीले और गैर जैव विघटनीय रासायनिक रंगों और कृत्रिम रंग का उपयोग नहीं करने, मूर्तियों को पानी में घुलनशील और गैर विषैले प्राकृतिक रंगों से रंगे जाने की बात कही गयी. उपमेयर मंजूर खान, उपनगर आयुक्त, सहायक अभियंता अमर झा, जेई अजय कुमार सिंह, सफाई निरीक्षक कैलाश नारायण चौधरी, नूर मोहम्मद, नगर थाना प्रभारी व यातायात प्रभारी के अलावा विभिन्न पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे. इधर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सफाई कर्मियों के बीच पीपीई कीट का वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




