भंगहा की टीम ने 51 रन से जीतकर बीसीसी कप पर जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन
भंगहा की टीम ने 51 रन से जीतकर बीसीसी कप पर जमाया कब्जा

भंगहा की टीम ने 51 रन से जीतकर बीसीसी कप पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

फलका प्रखंड के भंगहा पंचायत स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित दस दिवसीय बीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का समापन पारितोषिक वितरण के साथ धूमधाम से हुआ. फाइनल मुकाबले में भंगहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोनिया नवगछिया की टीम को 51 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भंगहा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और विपक्षी टीम को 258 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में जोनिया नवगछिया की टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी. भंगहा की टीम ने 51 रन से जीत दर्ज की. विजेता टीम को स्थानीय मुखिया प्रीति पटेल एवं पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल द्वारा संयुक्त रूप से कप और पारितोषिक प्रदान किया गया. वहीं उपविजेता टीम जोनिया नवगछिया को वार्ड सदस्य प्रभात ज्योति ने सम्मानित किया. मुखिया प्रीति पटेल ने खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की सीख भी देता है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में आगे बढ़कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे को मजबूत करती हैं और सभी धर्म एवं जाति के लोग एक मंच पर आकर खेल भावना से जुड़ते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की.मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आदित्य को ‘मैन ऑफ द मैच’ तथा अमित मंडल को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार दिया गया. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सुभाष मंडल, अजय मंडल, अमन, अभिषेक, बिट्टू, दीपक, प्रीतम, संतोष सोनी सहित कई युवाओं की सराहनीय भूमिका रही। इसके अलावा पूर्व वार्ड सदस्य शंकर पासवान, समाजसेवी भीम पटेल, रोहित, अमन यादव, राहुल, सानू कुमार, रुदल, निक्कू, सोनू एवं अन्य लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन