अपराध अनुसंधान विभाग के एडीजे ने किया कुरसेला थाना का औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
अपराध अनुसंधान विभाग के एडीजे ने किया कुरसेला थाना का औचक निरीक्षण

अपराध अनुसंधान विभाग के एडीजे ने किया कुरसेला थाना का औचक निरीक्षण

विज्ञापन

कुरसेला अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक बिहार पारस नाथ ने रविवार को थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण पर कटिहार एसपी शिखर चौधरी, एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. एडीजे सीआईडी के निरीक्षण को लेकर थाना में गहमा गहमी बनी रही. थाना में एडीजे के आगमन पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल कार्य दायित्व को लेकर सक्रिय बने रहे. जानकारी अनुसार एडीजे सीआईडी ने थाना के अनुसंधानकर्ता के कार्यो का बारिकी जांच किया. एडीजे ने थानाध्यक्ष का डायरी लेखन का गहन पड़ताल किया. ई साक्ष्य व ई कार्यालय का विभिन्न बिंदुओं से गहन जांच किया. निरीक्षण में उन्होंने मालखाना का पड़ताल कर जानकारी ली. प्रदर्श और सीसी टीएनएस से सबंधित कार्यो का गहन समीक्षा किया. उन्होंने हाजत, थाना परिसर के सफाई स्वच्छता को बनाये रखने का पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया. अपर पुलिस महानिदेशक ने थाना के विभिन्न अभिलेखों कंम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम से संबंधित सवाल कर तकनीकी दक्षता का आंकलन कर जानकारी ली. एडीजे ने बताया कि पुलिस के प्रशासनिक कार्य प्रणाली व्यवस्था व जमीनी स्तर पर जनहित में प्रदत सुविधाओं का आंकलन कर रहे है. तकनीकि सुविधाओं से अपराध नियंत्रण प्रणाली को मजबूत किया जा सकता है. इस दिशा में तकनीकि सुविधा के कार्य विस्तार पर उन्होंने जोर देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों को कार्य दायित्व को लेकर निदेशित किया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन