आरोपित को गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा

आरोपित को गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा
कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने कांड संख्या 75/26 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त गोपाल ठाकुर 44 वर्ष, पिता स्व बुधन ठाकुर, गिद्धा मैनी, थाना रुपौली, जिला पूर्णिया निवासी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पहले से ही कार्रवाई चल रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे उसके आवास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे भेजने की तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










