अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टीम रवाना

लखीसराय में आयोजित अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कटिहार जिला महिला फ़ुटबॉल की टीम मंगलवार को रवाना हुई
अध्यक्ष सह मेयर ने बूट प्रदान कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन कटिहार. लखीसराय में आयोजित अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कटिहार जिला महिला फ़ुटबॉल की टीम मंगलवार को रवाना हुई. एक अप्रैल को कटिहार का पहला मुकाबला नालंदा जिले से होगा. जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक सह विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में जिला महिला फुटबॉल संघ की अध्यक्ष सह कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल ने खिलाड़ियों की टीम को लखीसराय के लिए रवाना किया. टीम की अध्यक्ष सह मेयर ने सभी खिलाड़ियों को बूट प्रदान कर जीत की शुभकामनाएं दी. जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश गाडोदिया ने सभी खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान किया और महिला फुटबॉल में कटिहार का नाम रोशन करने की उम्मीद जतायी. फुटबॉल संघ के सचिव शंकर साह ने खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने की आशा जतायी. इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह भोला, कोषाध्यक्ष उदय साधु खां, सह कोषाध्यक्ष शुभम कुमार उर्फ राजा, टीम मैनेजर सुभाशीष मुर्मू, कोच विनोद चौधरी, अमित कुमार, सुनील हेम्बरम, गोपाल कुमार सिंह समेत अन्य खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




