छात्र-छात्राएं निर्धारित ड्रेस में ही आयेंगे स्कूल

छात्र-छात्राएं निर्धारित ड्रेस में ही आयेंगे स्कूल
शिक्षा विभाग ने जारी किया दिशा निर्देश कटिहार सरकारी स्कूलों में जैसे-तैसे कपड़े पहन कर बच्चों के आने पर प्रतिबंध लगाया जायेगा. उन्हें हर हाल में ड्रेस कोड का अनुपालन करना होगा. इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने दिशा निर्देश जारी किया है. सरकारी स्कूलों के बच्चों के ड्रेस कोड को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को आसमानी नीले रंग की शर्ट और गहरा नीला पैंट और छात्राओं के लिए आसमानी नीला समीज शर्ट व गहरा नीला रंग का दुपट्टा तथा गहरे नीले रंग का सलवार या स्कर्ट पहन कर स्कूल आना होगा. जबकि नौंवी से लेकर 12वीं तक की छात्राओं के लिए आसमानी नीले रंग की समीज व गहरा नीला दुपट्टा और गहरे नीले रंग का सलवार पहनकर स्कूल आना होगा. स्कूलों में नये सत्र से प्राथमिक, प्रारंभिक व उच्च माध्यमिक के छात्र व छात्राओं के लिए अलग अलग ड्रेस कोड का निर्धारण किया गया था. ड्रेस कोड को लेकर जारी दिशा निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है. इसके लिए नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




