मैट्रिक परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

मैट्रिक परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

विज्ञापन

समेली पोठिया बासमती हरिमंडल प्लस टू विद्यालय के समीप संचालित आकाश कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम में दबदबा कायम रखा. जिसमें कुमार शानू 451 अंक, अमन कुमार 423 अंक, आदर्श कुमार भारती 422, दिल खुश कुमार 398, मंजीत कुमार 377, प्रिंस कुमार 376, दिलखुश कुमार महतो 318, मनखुस कुमार 313, बुलबुल कुमारी 305, अन्नू कुमारी 300 अंक प्राप्त कर अपने माता पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया है,. डायरेक्टर आकाश कुमार ने बताया कि हमारे संस्थान में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र पढ़ाई करते है. सभी छात्र के अभिभावक किसान व मजदूर हैं. सभी पढ़ाई में लगन के साथ मेहनत करते हैं. उतीर्ण छात्रों को क्षेत्र के जिला पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता बलराम साह, मुखिया महेंद्र प्रसाद साह, सरपंच सुमंत ऋषि, समिति प्रतिनिधि मुकेश मल्लिक, पूर्व मुखिया एतवारी दास, पूर्व समिति चद्रकांत मंडल आदि ने बधाई दिया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन