सड़क निर्माण को जन सुराज ने किया निगम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

Updated at : 30 Jun 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण को जन सुराज ने किया निगम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

सड़क निर्माण को जन सुराज ने किया निगम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

विज्ञापन

– 15 जुलाई के पहले शिलान्यास कर कार्य शुरू नहीं होने पर 15 जुलाई से होगी भूख हड़ताल, धरना प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा – अगले सोमवार को शमशेरगंज जाने वाली सड़क शिलान्यास के मेयर के आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी कटिहार जन सुराज पार्टी की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को ग्यारह बजे से नगर निगम के मुख्य द्वार के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जन सुराज के संस्थापक सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने किया. धरना प्रदर्शन में शमशेरगंज, गोशाला के करीब सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज मुखर की. इस दौरान वार्ड नम्बर दो शमशेरगंज के लोगों ने निगम प्रशासन के विरूद्ध में कई तरह के नारेबाजी की. कई बार नगर निगम प्रशासन द्वारा वार्ता के लिए ऊपर कार्यालय में बुलाया गया. लेकिन धरना का नेतृत्व कर रहे पार्टी के संस्थापक सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने ऊपर कार्यालय में जाकर वार्ता करने से इनकार कर दिया. उनलोगों ने बताया कि जब तक उनकी मांगों को पूरी नहीं की जायेगी. तब तक धरना प्रदर्शन खत्म नहीं किया जायेगा. थक हारकर मेयर उषा देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सहायक अभियंता अमर झा, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता की. धरना स्थल पर पहुंचे नगर सरकार व नगर प्रशासन को जन सुराज के संस्थापक सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने अवगत कराया कि निगम की कार्यशैली का शिकार शमशेरगंज के करीब पांच हजार लोग है. खासकर सड़क निर्माण नहीं होने से वे लोग परेशान हैं. इमरजेंसी में टोटो, रिक्शा चालक से लेकर चार चक्का वाहन तक उक्त मोहल्ले में नहीं जा पाती है. जिसके कारण उनलोगों को काफी परेशानी होती है. मेयर उषा देवी अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि अगले सोमवार से उक्त सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. जन सुराज पाटी के सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि अगर तय समय से कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो वे लोग पाटी के नेतृत्व में आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे. टेंडर होने के बाद भी निर्माण कार्य ठप वार्ड के लोगों ने बताया कि निगम ने डेढ़ वर्ष पूर्व जिस सड़क का टेंडर किया गया है. उक्त सड़क का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है. जबकि गोशाला में सड़क निर्माण को लेकर किया गया टेंडर को रद्द कर दिया गया है. इससे उनलोगों के समक्ष आवागमन में परेशानी होती है. वार्ड के लोगों को मेयर उषा देवी अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि अगले सोमवार से शमशेरगंज जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा. तब जाकर मामला शांत हुआ और धरना प्रदर्शन खत्म किया गया. इससे पूर्व नगर प्रशासन द्वारा उक्त मोहल्ले में जाकर जांच पड़ताल करने की भी बात कही. इस अवसर पर बादल, प्रभाकर, डॉ गाजी शारीक अहमद, मोबारक हुसैन, मुन्ना कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. उपमेयर ने जनसुराज पार्टी से मौखिक रूप से इस्तीफा देने का किया घोषणा नगर निगम के उपमेयर मंजूर खान ने बताया कि नगर निगम की अपनी कई तरह की परेशानी है. 45 वार्ड में विकास कार्य को एक समान देखना है. उन्होंने भी शमशेरगंज के लोगों को आश्वस्त किया कि अगले सोमवार से उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. उन्होंने बताया कि वे भी जन सुराज पार्टी के पदाधिकारी हैं. आंदोलन के विरूद्ध में उन्होंने मौखिक रूप से पाटी से इसी क्षण इस्तीफा देने का मौखिक रूप से घोषणा कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन