ताम्बरम-न्यू तिनसुकिया व एसएमवीटी बेंगलुरु- बालुरघाट रूटों पर चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

Updated at : 12 Apr 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
ताम्बरम-न्यू तिनसुकिया व एसएमवीटी बेंगलुरु- बालुरघाट रूटों पर चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

ताम्बरम-न्यू तिनसुकिया व एसएमवीटी बेंगलुरु- बालुरघाट रूटों पर चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन

कटिहार यात्रियों की सुविधा बढ़ाने व यात्रा के अवसरों को बढ़ाने के निरंतर प्रयासों के तहत, रेलवे ने ताम्बरम व न्यू तिनसुकिया तथा एसएमवीटी बेंगलुरु और बालूरघाट के बीच दो स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं के परिचालन का निर्णय लिया गया है. स्पेशल ट्रेन ताम्बरम-न्यू तिनसुकिया-ताम्बरम और ट्रेन संख्या 06561/06562 एसएमवीटी बेंगलुरु-बालुरघाट-बेंगलुरु छावनी एक्सप्रेस, दोनों दिशाओं से तीन-तीन फेरों के लिए चलेगी. ये सेवाएं महत्वपूर्ण मार्गों पर बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा का अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेंगी. जिससे यात्रियों के लिए एक सुगम व आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित होगी. ट्रेन संख्या 06015 ताम्बरम-न्यू तिनसुकिया स्पेशल 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को ताम्बरम से 10:15 बजे रवाना होगी. गुरुवार को न्यू तिनसुकिया 04:30 बजे पहुंचेगी. वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 06016 न्यू तिनसुकिया- ताम्बरम स्पेशल 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को न्यू तिनसुकिया से 20:00 बजे रवाना होगी. रविवार को ताम्बरम 16:00 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन में 22 कोचों का संयोजन होगा. जिसमें स्लीपर क्लास व जनरल सेकंड क्लास कोच शामिल हैं. जिससे यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा सुनिश्चित होगा. यह स्पेशल ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर चलेगी. जिनमें चेन्नई एग्मोर, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, खड़गपुर, मालदा टाउन, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कोचबिहार, न्यू बंगाईगांव, गुवाहाटी, लामडिंग, फरकाटिंग व मरियानी शामिल हैं. इससे देश के दक्षिणी, पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी. ट्रेन संख्या 06561 एसएमवीटी बेंगलुरु-बालुरघाट एक्सप्रेस स्पेशल 12 अप्रैल. 2026 को एसएमवीटी बेंगलुरु से 08:50 बजे रवाना हुई तथा मंगलवार को बालूरघाट 06:00 बजे पहुंचेगी. तदनुसार, अन्य दो फेरों के लिए उक्त ट्रेन 19 और 26 अप्रैल को एसएमवीटी बेंगलुरु से रवाना होगी. वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 06562 बालुरघाट-बेंगलुरु छावनी एक्सप्रेस स्पेशल बुधवार को अर्थात् 15, 22 और 29 अप्रैल को बालूरघाट से 05:15 बजे रवाना होगी. शुक्रवार को बेंगलुरु छावनी 03:00 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन के 22 कोच में जनरल सेकंड क्लास, एसी कोच और स्लीपर क्लास कोच होंगे. जिससे यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा सुनिश्चित होगी. इन रूटों पर चलने वाली अन्य ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को इस ग्रीष्मकाल में इन स्पेशल ट्रेनों में आराम से यात्रा करने का अवसर मिलेगा. इन विशेष ट्रेनों के ठहराव व समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है. रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी अधिसूचित किया जा रहा है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले विवरणों की जांच कर लें. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन