डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

Updated at : 07 May 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत के गोदैया गांव में बुधवार को डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया. शुभारंभ बीडीओ रीना कुमारी व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रुपेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रुपेश कुमार व पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की ने बताया कि डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का शुभारंभ लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को जोड़ना है. थीम सरकार आपके द्वार, हर टोला- हर परिवार- हर सेवा कार्यक्रम तहत सभी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष अभियान चलाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को जोड़ना है. अभियान के दौरान जो छूट गए हो उन्हें भी ऑन-स्पॉट लाभ दिलाना है. प्रस्तावित टोला में विशेष विकास शिविर के पूर्व ही योजनाओं के आच्छादन के लिए संबंधित विभागों से ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने और निष्पादन करने के लिए लाभुकों से आवेदन प्राप्त किया गया. जिसमें राज्य सरकार द्वारा संचालित 22 विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ दिया. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय में नामांकन, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है. बताया कि जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब पंचायत सरकार भवन में ही सुविधा उपलब्ध है. अब लोगों को प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए. साथ ही ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया. पीएचडी कनीय अभियंता सृष्टि कुमारी, पंचायत सचिव प्रदीप चौहान, विकास मित्र वासुदेव कुमार सहित संबंधित विभाग के लगे स्टाल पर अधिकारी व कर्मचारीगण आदि मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन