एसपी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की क्राइम मीटिंग, कांड निष्पादन में तेजी लाने को दिए निर्देश

Updated at : 10 Aug 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की क्राइम मीटिंग, कांड निष्पादन में तेजी लाने को दिए निर्देश

एसपी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की क्राइम मीटिंग, कांड निष्पादन में तेजी लाने को दिए निर्देश

विज्ञापन

कटिहार पुलिस अधीक्षक ने रविवार की शाम अपने कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया. जिसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर, परि पुलिस उपाधीक्षक, कटिहार, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित)-सह-परिचारी प्रवर, एवं सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी ने भाग लिया. एसपी ने कांड का निष्पादन तथा अपराध नियंत्रण हेतु संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने एवं निरंतर गश्ती करते हुए सघन वाहन चेकिंग करनेे तथा विधि-व्यवस्था एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, साइबर संबंधित कांड, वारंट निष्पादन, सीसीटीएनएस,दागी, मद्यनिषेद्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को किया सम्मानित आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने जिलान्तर्गत माह जुलाई में गिरफ्तारी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन थानाध्यक्ष क्रमशः नगर थाना, कोढ़ा थाना, आजमनगर थाना के थानाध्यक्ष को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. इसके अतिरिक्त जिलान्तर्गत वाहन शमन में काफी बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानाध्यक्ष यातायात मुकेश कुमार मंडल को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन