गायिका प्रिया 13 को कटिहार से शुरू करेंगी मिथिला शुभाशीष यात्रा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :10 Apr 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
गायिका प्रिया 13 को कटिहार से शुरू करेंगी मिथिला शुभाशीष यात्रा

गायिका प्रिया 13 को कटिहार से शुरू करेंगी मिथिला शुभाशीष यात्रा

विज्ञापन

कटिहार मैथिली भाषा व बाॅलीवुड की मशहूर गायिका प्रिया मल्लिक अपनी पहली मैथिली फीचर फिल्म शुभे हो शुभे का निर्माण करने से पूर्व वह कटिहार से 13 अप्रैल को शुभाशीष यात्रा निकालेगी. उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह मैथिली फीचर फिल्म करने जा रही हैं. मैथिली फीचर फिल्म शुभे हो शुभे मिथिला की कला, संस्कृति, सभ्यता, विरासत, परंपरा और रीति-रीवाजों पर केन्द्रित है. मिथिला में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले देओतापुजी या ””देवतापुजाई की परंपरा की मान्यता है. इस यात्रा के बारे में प्रिया मल्लिक ने कहा कि मैं अपनी पहली मैथिली फीचर फिल्म शुभे हो शुभे का निर्माण कर रही हूं. किसी भी बड़े काम को करने से पहले हमारे देवी-देवताओं और बुजुर्गों का आशीर्वाद आवश्यक है. इसी को ध्यान में रखते हुए मैं 13 से 15 अप्रैल तक मिथिला में मिथिला शुभाशीष यात्रा”” कर रही हूं. फिल्म के निर्माण से पूर्व मिथिला के प्रमुख मंदिरों में जाकर देवतापुजी करूंगी. उन्होंने कहा कि इस शुभाशीष यात्रा का प्रारंभ 13 अप्रैल कटिहार से 19 अप्रैल 2025 दरभंगा तक होगा. मैथिली भाषी कई क्षेत्र जो इस यात्रा में शामिल नहीं है. फिल्म निर्माण के उपरांत वहां जाऊंगी. कटिहार के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर के प्रांगण से पूजा अर्चना कर मिथिला शुभाषीश यात्रा की शुरुआत की जायेगी, जो कटिहार से अररिया, सुपौल, पुर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी (श्री पुनौराजीधाम) होते हुए जनकपुर (नेपाल) तक होगी. उन्होंने यह भी कहा कि महान अमर आंचलिक कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु के गांव जाकर वहां की मिट्टी को प्रणाम कर अपनी फिल्म की कहानी के लिए आशीर्वाद लूंगी. मिथिला शुभाशीष यात्रा के दौरान बुजुर्गों, युवाओं, साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों, पत्रकारों, स्थानीय महिलाओं के साथ मैथिली परंपरा और संस्कृति के बारे में संवाद किया जायेगा. संवाद से निकले विचारों को फिल्म की स्क्रिप्ट में शामिल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन