शेखपुरा: महानंदा के कटाव से नदी में समा रही खेतिहर भूमि

Updated at : 05 Aug 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा: महानंदा के कटाव से नदी में समा रही खेतिहर भूमि

शेखपुरा: महानंदा के कटाव से नदी में समा रही खेतिहर भूमि

विज्ञापन

बलिया बेलौन महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही शेखपुरा वार्ड तीन में खेतिहर भूमि में तेजी से कटाव पर युवा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सलाउद्दीन समर्थकों के साथ कटाव स्थल का जायजा लेकर मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराने की बात कही.कहा की नदी कटाव से किसान परेशान हैं. कटाव इतनी तेजी से हो रहा है कि खेत नदी में शमा जाने के बाद अब कब्रिस्तान पर खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीणों ने जदयू नेता को बताया की प्रशासन व बाढ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी को सूचना देने के बाद भी बेखबर है. नदी कटाव से दर्जनों एकड़ जमीन नदी में शमा गया है. जिस तेजी से कटाव हो रहा है. शीघ्र ही महानंदा की धारा तटबंध के करीब पहुंचने की संभावना है. लोगों ने कहा की यहां कटाव रोधक कुछ कार्य नहीं होने के कारण नदी कटाव तेजी से हो रहा है जबकि, बाढ पूर्व विभाग से कटाव रोधक कार्य कराने की मांग ग्रामीणों ने बार-बार की थी. कटाव होने के कारण खेतीहर जमीन नदी में विलीन होने पर किसान, मजदूरों ने विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने बाढ नियंत्रण विभाग से यहां शीघ्र कटाव रोधक कार्य कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन