फलका के शब्दा पंचायत में बुजुर्गों और दिव्यांगों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण
वृद्ध व्यक्तियों क़ो उपकरण देते मुखिया | Prabhat Khabar Network
फलका (कटिहार) की शब्दा पंचायत में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए. इस पहल का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और दैनिक जीवन को सुगम बनाना है.
Katihar News: फलका (कटिहार). प्रखंड की शब्दा पंचायत में मंगलवार को मुखिया महेंद्र प्रसाद साह के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत संस्था के सहयोग से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बुजुर्गों तथा दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.
जरूरत के अनुसार दिए गये सहायक उपकरण
कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप साइकिल, लाठी, वॉकर, कमर बेल्ट, हाथ बेल्ट, घुटना बेल्ट, लेटरिंग कमोड तथा लगभग 20 लाभुकों को श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए. दिव्यांगजनों को भी उनकी जरूरत के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई गई.
आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल
मुखिया महेंद्र प्रसाद साह ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है. उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण मिलने से लाभुकों को रोजमर्रा के कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी.
अगले चरण में और लाभुकों को मिलेगा लाभ
मुखिया ने बताया कि पंचायत में सहायक उपकरण वितरण का कार्य लगातार जारी है. अभी भी कई बुजुर्गों एवं पात्र लाभुकों की सूची तैयार की जा रही है. अगले चरण में शेष पात्र लोगों को भी योजना का लाभ उपलब्ध कराया जायेगा.
ग्रामीणों की रही भागीदारी
Katihar News: कार्यक्रम में अनुप्रेश कुमारी, सुनील सिंह, राणा यादव, मनोज कुमार मंडल, संगम कुमार मंडल, राहुल कुमार यादव, प्रेमशंकर मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अली अहमद
अली अहमद प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. फलका (कटिहार) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










