नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो पुलिस कस्टडी में आरोपी

कटिहार में नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनगछिया बाजार समिति में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Katihar Crime News: कटिहार. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनगछिया बाजार समिति में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बरामद स्मैक को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को सूचना मिली थी कि तीनगछिया बाजार समिति क्षेत्र में एक व्यक्ति स्मैक की तस्करी कर रहा है. सूचना मिलते ही उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी अभियान चलाया.

तलाशी में बरामद हुई 35 ग्राम स्मैक

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के क्रम में उसके पास से 35 ग्राम स्मैक बरामद हुई. बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 55 वर्षीय मो. पप्पू, पिता हलीम अंसारी, निवासी नासिरगंज चौधरी मोहल्ला (मिलन चौक), नगर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

Katihar Crime News: नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी तथा इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन