इंप्लाइज यूनियन ने लगाया सीनियर डीएनसी पर दुर्व्यवहार व भ्रष्टाचार का आरोप

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Apr 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
इंप्लाइज यूनियन ने लगाया सीनियर डीएनसी पर दुर्व्यवहार व भ्रष्टाचार का आरोप

डीआरएम बिल्डिंग में इंप्लाइज यूनियन ने सीनियर डीएनसी संदीप साह के खिलाफ मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

इंप्लाइज यूनियन ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन

कटिहार. डीआरएम बिल्डिंग में इंप्लाइज यूनियन ने सीनियर डीएनसी संदीप साह के खिलाफ मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया. यूनियन से जुड़े अधिकारियों ने आरोप लगाया कि सीनियर डीएनसी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ हमेशा अभद्र व्यवहार करते हैं. उन्हें ट्रांसफर की धमकी देकर उन्हें डराते भी हैं. यूनियन के लोगों ने अपना आक्रोश जताते हुए यह भी दावा है कि संदीप साह का संवेदकों से सांठगांठ है. संवेदकों से कमीशन सेट कर चुके हैं. जिससे विभाग में भ्रष्टाचार फैल रहा है. विरोध प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने डीआरएम से जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की. सीनियर डीएनसी संदीप साह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह बेबुनियाद और गलत आरोप मुझ पर लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या है तो उसे बैठकर सुलझा लिया जायेगा. इधर डीआरएम बिल्डिंग में हंगामा और मामले को बढ़ता देख डीआरएम सुरेंद्र प्रसाद खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. प्रदर्शन कर रहे यूनियन से इस मामले में जांच का आश्वासन दिया. तब जाकर सभी शांत हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन