आरपीएफ कमांडेंट में संदीप ने संभाला पदभार

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ कमांडेंट में संदीप ने संभाला पदभार

आरपीएफ कमांडेंट में संदीप ने संभाला पदभार

विज्ञापन

– रेल जातियों की सुरक्षा व संपत्ति की रक्षा ही उनकी रहेगी प्राथमिकता कटिहार कटिहार रेलमंडल में आरपीएफ कमांडेंट के पद पर संदीप कुमार पीएस ने योगदान दिया है. कटिहार के नए आरपीएफ कमांडेंट 2020 बैच के आईआरपीएफएस अधिकारी है. वे प्रयागराज में एएससी आरपीएफ के पद पर पदस्थापित थे. नये आरपीएफ कमांडेंट के योगदान फलस्वरूप आरपीएफ के सहायक कमांडेंट मो फरीद द्वारा उन्हें बुके देकर भव्य स्वागत किया गया. पदभार ग्रहण करने के बाद आरपीएफ के नए कमांडेंट संदीप कुमार पीएस ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा करना है. रेल में आरपीएफ 24 घंटे अलर्ट मोड में काम करती है. यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाना उनकी मुख्य जिम्मेदारी है. कमांडेंट ने कहा कि आरपीएफ, चेकिंग दल और जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से मिलकर काम करेगी. ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन