सालमारी पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

सालमारी पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सीए नं 188/12 के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त गुलाई केवट पिता स्व कोखन केवट, अरिहाना मानिकनगर निवासी है. अपर थानाध्यक्ष हरे राम साहू ने बताया कि अभियुक्त गुलाई केवट के खिलाफ वर्षों से वारंट लंबित था. कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की. उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गुलाई केवट पर पूर्व में दर्ज सीए केस संख्या 188/12 के तहत वारंट निर्गत था. लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था. न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और अभियुक्त को गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










