सालमारी पुलिस ने 10 नशेड़ी को किया गिरफ्तार

सालमारी पुलिस ने 10 नशेड़ी को किया गिरफ्तार
बलिया बेलौन सालमारी पुलिस द्वारा विशेष समकालीन अभियान चला कर गुरूवार के रात में 10 शराब पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है. थाना अध्यक्ष कुमारी जुली ने बतायी की गिरफ्तार नशेड़ी में निरंजन कुमार, बालेश्वर केवट, दिनेश कुमार, सुबोध केवट, मिथुन कुमार, विश्वजीत महलदार, धर्मेंद्र ठाकुर, सुशांत कुमार, सुभाष शर्मा, बौना दास को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है. ब्रेथइनलाजर मशीन से जांच करने पर नशा की पुष्टि होने पर विधि संगत कार्रवाई की गयी है. उक्त आरोपीयों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताते चलें कि सालमारी पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करों और पियक्कड़ों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाने से थाना क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




