आरपीएफ ने दो महिलाओं सहित 71 नाबालिग लड़के व लड़कियों को किया रेस्क्यू

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Apr 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने दो महिलाओं सहित 71 नाबालिग लड़के व लड़कियों को किया रेस्क्यू

आरपीएफ ने एक से 15 अप्रैल के दौरान असुरक्षित यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मानव तस्करी पर रोक लगाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

कटिहार. आरपीएफ ने एक से 15 अप्रैल के दौरान असुरक्षित यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मानव तस्करी पर रोक लगाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. इस अवधि में आरपीएफ ने दो महिलाओं सहित कुल 71 नाबालिग लड़के एवं लड़कियों को रेस्क्यू किया है. आवश्यक कार्रवाई के लिए उनलोगों को संबंधित चाइल्डलाइन, एनजीओ, माता-पिता तथा स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को सुरक्षित सौंप दिया. अपराध के खिलाफ कार्रवाई के तहत, आरपीएफ ने इन अभियानों के दौरान एक मानव तस्कर व एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया. दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित जीआरपी को सौंप दिया. कटिहार रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने एक मानव तस्कर को पकड़ा. इस अभियान में तीन नाबालिग लड़कों को भी रेस्क्यू किया गया. पकड़ा गया तस्कर और बचाये गये नाबालिगों को न्यू जलपाईगुड़ी जीआरपी थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया. जहां बाल श्रम निषेध व विनियमन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. इसी प्रकार तीन अप्रैल को किशनगंज रेलवे स्टेशन पर किशनगंज आरपीएफ पोस्ट की टीम ने बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से भागे हुए 10 नाबालिग लड़कों को रेस्क्यू किया. सभी लड़कों को काउंसलिंग व पुनर्वास के लिए चाइल्डलाइन, किशनगंज को सुपुर्द कर दिया गया. 7 अप्रैल को हारमती आरपीएफ पोस्ट की टीम ने उत्तर लखिमपुर रेलवे स्टेशन पर भागी हुई एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया. 10 अप्रैल को अलीपुरद्वार जंक्शन आरपीएफ पोस्ट ने अलीपुरद्वार एसआइबी की टीम के साथ मिलकर अलीपुरद्वार जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दो लड़कियों सहित भागे हुए चार नाबालिगों को रेस्क्यू किया.

1220 अकेली महिलाओं की सफर के दौरान की सहायता

अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेरी सहेली पहल के तहत आरपीएफ महिला दस्तों ने मार्च माह के दौरान उल्लेखनीय कार्य किए है. इस दौरान महिला दस्तों ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र में 1,220 अकेली महिला यात्रियों की सहायता की तथा एक नाबालिग लड़की और एक महिला को रेस्क्यू भी किया.

आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहती है. यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्क रहती है. यही वजह है कि मानव तस्करी के मामले में खासी सफलता हाथ लगी है.

कपिंजल किशोर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, एनएफ रेलवेB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन