आरपीएफ ने दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को किया सुपुर्द

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को किया सुपुर्द

नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया

विज्ञापन

कटिहार. नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया. आरपीएफ अवर निरीक्षक मुक्तिशील रेलवे प्लेटफार्म व आसपास के क्षेत्र में आरपीएफ के साथ गश्ती क रहे थे. इसी दौरान रेलवे प्लेटफार्म संख्या दो पर एक नाबालिग लड़का व लड़की संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए प्लास्टिक बोतल को चुनते देखा. पूछताछ के क्रम में बच्चे अपने घर का सही पता नहीं बता सके. इससे आशंका होने पर आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अपने संरक्षण में लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को चाइल्डलाइन टीम को सौंप दिया गया. यहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है. परिजनों से संपर्क स्थापित करने की पहल की जा रही है. नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत आरपीएफ लगातार स्टेशनों और ट्रेनों में निगरानी रख रही है. ताकि भटके या लापता बच्चों को सुरक्षित बचाया जा सके और मानव तस्करी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन