लेलाह चौक में राजद ने शुरू किया पाठशाला अभियान

Updated at : 20 Sep 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
लेलाह चौक में राजद ने शुरू किया पाठशाला अभियान

लेलाह चौक में राजद ने शुरू किया पाठशाला अभियान

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत अंतर्गत हाजी कलीमुद्दीन में राष्ट्रीय जनता दल युवाओं को वाइट बोर्ड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मूल्यांकन का नायाब तरीका अपनाया. वाइट बोर्ड के जरिए तेजस्वी यादव के विकास मॉडल को जनता तक पहुंचाया जा रहा है. राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में गांवों में युवाओं को तेजस्वी सरकार बनने पर माई बहन मान योजना के तहत ढाई हजार ,सामाजिक पेंशन योजना 1500, गैस सिलेंडर पांच सौ, दस लाख सरकारी नौकरी, दो सौ यूनिट बिजली फ्री, उद्योग लगने, बिहार में शिक्षा हब आदि सभी एजेंडा की जानकारी दी. राजद ने नीतीश कुमार पर तेजस्वी के वादों की कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री नीतीश ने कॉपी पेस्ट कर दी.राजद नेता श्री लाल उरांव, अंकित सिंह, सिकंदर उरांव, विकास उरांव, राकेश उरांव, पंकज दास, मो कलाम, मो साहिल, मदन महलदार, मदन झा, सुनील झा सहित सैकड़ों युवाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन