भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा

Updated at : 19 Aug 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा

भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा

विज्ञापन

कटिहार. भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा के लिए भाजपा जिला कार्यालय में कटिहार विधानसभा क्षेत्र के कटिहार ग्रामीण मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष गौतम वर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के सहायक प्रथमेश कुमार, अंकित शर्मा, मंडल महामंत्री लाल सिंह, मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे. बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों की सुक्ष्म समीक्षा की गयी. मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा की बूथ सशक्तिकरण में सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है. सक्रिय भागीदारी से ही हम बूथ को सशक्त बनाने में सफल होंगे. कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ताओं की रीड तब और मजबूत होती है. जब बूथ सशक्त होता है. उन्होंने मंडल के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्हें और भी मनोयोग से कार्य करने को प्रोत्साहित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन