जय श्रीराम से गूंजेगा बारसोई, 27 को निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा

Updated at : 18 Mar 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
जय श्रीराम से गूंजेगा बारसोई, 27 को निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा

जय श्रीराम से गूंजेगा बारसोई, 27 को निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा

विज्ञापन

-शोभायात्रा को भव्य, अनुशासित व शांतिपूर्ण बनाने को लेकर समिति की बैठक, पुलिस प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश बारसोई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन अवतरण दिवस रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को बारसोई नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है. पर्व को भव्य, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार संध्या बारसोई स्थित प्राचीन श्री विष्णु मंदिर परिसर में रामनवमी शोभायात्रा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहे. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेश पासवान ने की. शोभायात्रा की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अनुशासन बनाए रखने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 27 मार्च को निकाली जाने वाली शोभायात्रा को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाया जाएगा. शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की मनमोहक झांकियां, भजन-कीर्तन, भक्ति गीत एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. वक्ताओं ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म को जीवन में आत्मसात करने का संदेश देती है, यह पर्व समाज में सद्भाव, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का भी अवसर है. थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है. किसी भी प्रकार के उत्तेजक गीत या गतिविधि से बचें तथा किसी की भावना को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें. समिति के सदस्यों को आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि थाना में जमा करने एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी. अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की. आनंदी अग्रवाल, सागर साह, आनंद गुप्ता, अभिषेक साह, बलराम कुमार साह, सीमा उमेश यादव, अनिल गुप्ता, राहुल कुमार साह, आयुष कुमार दास, कुणाल यादव, विवेक साह, निशांत भगत, शिवम् सिंह, सनातन दास, रविन्द्र नाथ दास, रवि कुमार राय, अभिजीत कुमार पाण्डेय, सोनू कुमार पोद्दार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे,अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि इस वर्ष की रामनवमी शोभायात्रा को भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक बनाया जाएगा. बारसोई नगर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन