रामनवमी: शहर में शोभायात्रा की निगरानी में सक्रिय दिखे डीएम व एसपी

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी: शहर में शोभायात्रा की निगरानी में सक्रिय दिखे डीएम व एसपी

रामनवमी: शहर में शोभायात्रा की निगरानी में सक्रिय दिखे डीएम व एसपी

विज्ञापन

कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी का त्यौहार संपन्न हो गया है. खासकर रामनवमी के अवसर पर शांतिपूर्ण तरीके से निकली शोभायात्रा के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है. पिछले कई दिनों से रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सकते में थी. इस बार रामनवमी के अवसर पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात थे. निगरानी को लेकर कई अन्य तरह की व्यवस्थाएं भी की गयी थी. गुरुवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी सहित कई अधिकारी शहरी क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे. शहर में दोपहर 12 बजे के आसपास शोभायात्रा निकाली गयी. कई जगह पर सदर अनुमंडल का पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव पुलिस पदाधिकारियों के साथ मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थलों के सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय दिखे. जब शोभायात्रा निकली तो उसके साथ पुलिस एस्कॉर्ट भी बड़ी तादाद में थे. इस बीच डीएम व पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी महमूद चौक पहुंचे. जहां से शोभायात्रा गुजरने वाली थी. जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा निकाली गयी तथा शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी के त्योहार मनाया गया है. किसी तरह की कोई घटना-दुर्घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन