राजीव कुमार जायसवाल बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव

Updated at : 25 Jun 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
राजीव कुमार जायसवाल बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव

राजीव कुमार जायसवाल बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव

विज्ञापन

कटिहार राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद के दिशानिर्देश पर वरिष्ठ नेता राजीव कुमार जायसवाल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है. मोर्चा प्रधान महासचिव माधव आनंद ने इस आशय से संबंधित का पत्र जारी किया है. पिछले दिनों नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राजीव कुमार जायसवाल ने देश के विभिन्न राज्यों से आये कलवार समाज के प्रतिनिधियों एवं अन्य सहयोगियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. इस महत्वपूर्ण मनोनयन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कटिहार जिला अध्यक्ष उमाकांत ने कहा कि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को राष्ट्रीय स्तर पर काफी मजबूत होगा. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि राजीव कुमार जायसवाल जैसे अनुभवी नेता के आने से संगठन को नयी दिशा मिलेगी. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रदेश सचिव पिंकू कुमार, उपेंद्र सुमन, जिला उपाध्यक्ष जितेंद सिंह, दिलीप सिंह, जिला महासचिव उदय सिंह, दयानंद कुशवाहा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मेहता, हरिनारायण महतो, देवेश मेहता, आईटी सेल जिला अध्यक्ष नागमणी राजा, अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष तपेश्वर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष गौतम ठाकुर, किसान जिला अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह, व्यवसायिक जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष अमर कुमार, सुबोध कुशवाहा, विमल साह, दुर्गेश चौधरी, संजय सिंह, रशीद खां, सुभाष मेहता, श्रीकांत मंडल, शरीफुल, कुणाल सिंह, सत्यनारायण मेहता आदि ने श्री जायसवाल को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन