रेलवे कैंटीन शुरू, डीआरएम ने फीटा काटकर कैंटीन का किया उदघाटन

Updated at : 25 Mar 2026 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे कैंटीन शुरू, डीआरएम ने फीटा काटकर कैंटीन का किया उदघाटन

रेलवे कैंटीन शुरू, डीआरएम ने फीटा काटकर कैंटीन का किया उदघाटन

विज्ञापन

डीआरएम बिल्डिंग में स्थित रेलवे कैंटीन की बदहाली को प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था प्रभात इम्पैक्ट,कटिहार डीआरएम बिल्डिंग स्थित रेलवे कैंटीन की बदहाली पर प्रकाशित खबर का असर हुआ है. पिछले छह महीनों से बंद पड़ी इस कैंटीन में रेल कर्मियों को भोजन नहीं मिल पा रहा था, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इस मुद्दे को प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया. रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की, मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम ने कैंटीन को पुनः शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई. जिसमें 17 लोगो ने इस टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया. प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को डीआरएम किरेंद्न नरह ने फीता काटकर कैंटीन का विधिवत उद्घाटन किया. रेलवे के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. उद्घाटन के दौरान डीआरएम ने स्पष्ट कहा कि रेलवे कर्मियों की सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी कटिहार शहर के तेजा टोला निवासी एमएस नूतन कुमारी को दी गई है, जो अगले दो वर्षों तक इसका संचालन करेंगी. कैंटीन में रेल कर्मियों को किफायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, यहां 35 रुपये में सादा भोजन थाली, पांच रुपये में चाय, 10 रुपये में समोसा व लिट्टी, 50 रुपये में मछली-चावल, 25 रुपये प्रति पीस चिकन, 45 रुपये में अंडा करी-चावल तथा 25 रुपये में सब्जी-पूरी आदि उपलब्ध होगी. रेल कर्मियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें सस्ता और समय पर भोजन मिल सकेगा. संचालनकर्ता नूतन कुमारी ने कहा की जो जिम्मेदारी मिली है उनका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. कैंटीन में सोमवार से कर्मियों के लिए खाना उपलब्ध हो सकेगा, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन