केबी झा कॉलेज परिसर की समस्या से छात्रों को परेशानी

Updated at : 19 Sep 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
केबी झा कॉलेज परिसर की समस्या से छात्रों को परेशानी

केबी झा कॉलेज परिसर की समस्या से छात्रों को परेशानी

विज्ञापन

-मांगों को लेकर एनएसयूआई ने केबी झा कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन -मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की दी चेतावनी कटिहार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के पूर्व ज़िला अध्यक्ष अमित पासवान के नेतृत्व में शुक्रवार को केबी झा कॉलेज के प्राचार्य संजय सिंह को मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया. महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने और परिसर की जर्जर स्थिति में शीघ्र सुधार कराने की मांग की. एनएसयूआई के पूर्व छात्र जिलाध्यक्ष अमित पासवान ने कहा कि मौजूदा हालत में कॉलेज परिसर में कई तरह की समस्याएं हैं. छात्र-छात्राओं को पढाई के साथ दैनिक जीवन में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. विभिन्न समस्याओं को लेकर अवगत कराया कि कॉलेज परिसर में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था का अभाव. छात्र छात्राओं के बैठने के लिए पयाप्त बेंच डेस्क की कमी. शौचालयों में नियमित सफाई एवं रखरखाव का अभाव. कॉलेज परिसर में साइकिल स्टैंड की उचित व्यवस्था नहीं होने, परिसर एवं भवन की रंगाई पुताई की नितांत आवश्यकता है. गर्ल्स कॉमन रूम में छात्राओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं, पुस्तकालय में पयाप्त पुस्तकों की व्यवस्था एवं उसका आधुनिकीकरण की आवश्यकता, रूम नम्बर दो और तीन की स्थिति जर्जर है, कभी भी खतरे की आशंका बनी रहती है इसका तत्काल मरम्मत कराने, वर्गकक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था, वर्गकक्ष नियमित रूप से साफ सफाई करवाने को लेकर मांग की है. कॉलेज परिसर का वातावरण और अधिक शैक्षणिक एवं सुव्यवस्थित हो सके. संगठन के सदस्यों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में छात्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.विशाल रमानी, शुभम पासवान अन्य छात्र नेता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन