15 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

15 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच
मनसाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 15 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच हुई. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम राज ने गर्भवती महिलाओं की जांच की उचित दिशा निर्देश दिए. इससे पूर्व एएनएम के द्वारा रजिस्ट्रेशन, वजन, लंबाई, ब्लड किट से जांच किया. इसके उपरांत सभी को दवाई उपलब्ध कराया गया. साथ ही जीविका के द्वारा अल्पाहार दी गयी. इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम, क्लर्क पुष्कर राज, लेखापाल अनिमेष कुमार, परिवार कल्याण कार्यकर्ता सुधीर कुमार, विकास कुमार पासवान, जिमी झा, आशा शीला झा, सुधा कुमारी, बबीता देवी, जोशना आरा, प्रिया कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










