प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन को निकाली गयी प्रभात फेरी

प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन को निकाली गयी प्रभात फेरी
कटिहार नए अकादमिक सत्र 2025-2026 में कक्षा 9वीं में नामांकन को लेकर पूरे राज्य में प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान को सफल बनाने और सभी छात्रों को विद्यालय से जोड़ने की मुहिम को लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय दलन पूरब, कटिहार के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली. विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ विद्यालय के पोषक क्षेत्र का प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी के दौरान छात्र- छात्राओं ने नारे लगाये और बच्चों को विद्यालय में नामांकन के लिए जागृत किया. छात्रों और शिक्षकों ने दमदार आवाज में आधी रोटी खायेंगे स्कूल जरूर जायेंगे. हर घर में एक दीप जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा. नारों के साथ ग्रामीणों में शिक्षा की चेतना जगायी. कई स्थानों पर रुकरुक शिक्षकों ने ग्रामीणों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को समझाया. नामांकन अभियान से संबंधित प्रभात फेरी में प्रधानाध्यापिका डॉ अनामिका वर्मा, शिक्षक डॉ प्रवेश कुमार, हंसाश्री, रेणु कुमारी, निशा सिंह, अनामिका कुमारी, अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी, पप्पू कुमार, शेखर दुबे, चितरंज सोरेन, सौरदीप दे, विश्वजीत दास, प्रवीण कुमार शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




