माता-पिता के चरणों में ही स्वर्ग है, स्वामी रंजय

Published at :24 Feb 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
माता-पिता के चरणों में ही स्वर्ग है, स्वामी रंजय

माता-पिता के चरणों में ही स्वर्ग है, स्वामी रंजय

विज्ञापन

रहटा में तीन दिवसीय सत्संग के अंतिम दिन सत्संग सुनने के लिए उमड़े श्रद्धालु फलका प्रखंड के रहटा गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय सत्संग महा अधिवेशन सोमवार को संपन्न हो गया. सत्यसंग समापन के दौरान स्वामी रंजय महराज ने अपने प्रवचन के दौरान सत्यसंग प्रेमियों से कहा कि माता पिता के चरणों के नीचे स्वर्ग है. जो पुत्र मां का सेवा करेगा उन्हें स्वर्ग मिलेगा. नशा करना, हिंसा करना, झूठ बोलना एवं जीवों को दुःख देना, चोरी करना महापाप है. मनुष्य को इन पापों से सदैव दूर रहना चाहिए. स्वामी मनोज बाबा के प्रवचन सुनने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. सत्यसंग सुनने आये श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक प्रबंध किया गया था. सत्संग में स्थानीय साधु-संतों ने अपने प्रवचन में साधू संतों के विचारों पर अमल करने की बात कही. सत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया राजेश रंजन, जिला परिषद गायत्री देवी, पूर्व जिला परिषद श्रीकांत मंडल, उपेंद्र महलदार, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल, सरपंच चंदन मंडल, सहदेव महलदार, रघुनंदन मंडल, बांके बिहारी पोद्दार, भोलू महलदार, वासुदेव महलदार, दीपक मंडल सहित समस्त रहटा ग्राम वासियों का सराहनीय भूमिका रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन