शांति व सोहार्द में खलल पैदा करने वाले से पुलिस सख्ती से निपटेगी

Updated at : 19 Sep 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
शांति व सोहार्द में खलल पैदा करने वाले से पुलिस सख्ती से निपटेगी

शांति व सोहार्द में खलल पैदा करने वाले से पुलिस सख्ती से निपटेगी

विज्ञापन

दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों पर जिला पुलिस रखेगी पैनी नजर कुरसेला थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. पदाधिकारियों राजनीतिक सामाजिक लोगो के साथ मंदिर कमिटी के अध्यक्षों सदस्यों जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में दुर्गा पूजा त्योहार को शांति सोहार्द पूर्वक मनाने पर विचार विर्मश किया गया. उपस्थित लोगों ने अगामी दुर्गा पूजा को शांति पूर्ण तरीके से मनाने पर विचारों को रखा. बैठक में प्रशासनिक दिशा निर्देशों के अनुरुप मंदिर कमेटी को पूजा आयोजन और प्रतिमा विसर्जन करने का अनुपालन करने की बात कही गयी. थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि असमाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी.शांति सोहार्द में खलल पैदा करने वाले से पुलिस सख्ती से निपटेगी.उन्होने कहा कि कुरसेला अयोध्या गंज बाजार के दुर्गा मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों में पुलिस की सघन गश्ती होगी. आमजन पुजा आयोजन को शांति उत्साह पूर्वक मनाने मे योगदान निभाये. बीडीओ कुमारी प्रियमवदा, सीओ सुश्री अनुपम, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, जिप सदस्य उमेश कुमार, गोपाल प्रसाद यादव,जदयु के वरिष्ट नेता मनोज कुमार सिंह, बिमल मंडल, मिलन कुमार मंडल, मनोज कुमार जायसवाल, पूर्व मुखिया लाल बहादुर मंडल, विनोद पासवान, श्रवण कुमार सिंह, अनंत जायसवाल, संजय मधुकर, अरुण कुमार साह, महेश राय, अरुण कुमार चौधरी, साजन झा, टिंकु राय, केदार प्रसाद, सदानंद पंडित, उमेश मंडल आदि मोजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन