पुलिस ने एनएच 31 पर चलाया वाहन जांच अभियान

Updated at : 08 Oct 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने एनएच 31 पर चलाया वाहन जांच अभियान

पुलिस ने एनएच 31 पर चलाया वाहन जांच अभियान

विज्ञापन

कुरसेला विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस ने मुख्य मार्गों पर चौकसी सुरक्षा बढ़ा दी है. एनएच 31 से लेकर स्टैट हाईवे 77 पर गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है. मार्गो के सीमावर्ती क्षेत्र में पैनी नजर रखी जा रही है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुख्य मार्गों के विभिन्न जगहों पर छोटे बड़े वाहनों को रोक कर गहन जांच किया. एनएच 31 कटरिया सिमड़ गाछ के समीप जिला का सीमा भागलपुर जिला से लगता है. सीमावर्ती क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है. पूर्णिया जिला का सीमा लगता है. थाना पुलिस दोनों सीमावर्ती क्षेत्र पर चौकसी बरत कर पैनी नजर रख रही है. सड़क पर पुलिस का गश्त बढ़ा दिया गया है. पुलिस के बढ़ते सक्रियता से अपराधिक तत्वों की बैचेनी बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन