विस चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Updated at : 08 Oct 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विस चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन

आबादपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने आबादपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला. आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने थाना क्षेत्र स्थित विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया. लोगों के बीच सुरक्षा व अमन चैन का संदेश दिया. थानाध्यक्ष लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की. चुनाव में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को भरोसा दिलाते हुए थानाध्यक्ष ने कहा पुलिस आप के साथ है. आप निर्भिक होकर लोकतंत्र के पावन पर्व में अपनी भागीदारी निभाइए. कहीं कोई गड़बड़ी का अंदेशा हो तो पुलिस को सूचित करें. त्वरित कार्रवाई की जायेगी. पुलिस के जवानों ने आबादपुर, काजीटोला, गोवालटोली, चांदपारा, नलसर, चापाखोर आदि स्थानों का भ्रमण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन