चाय दुकानदार को पुलिस ने पीटा, पीड़ित ने एसपी से लगायी गुहार

चाय दुकानदार को पुलिस ने पीटा, पीड़ित ने एसपी से लगायी गुहार
कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस की बरबरता चेहरा का मामला सामने आया है. दलन चौक पर एक चाय दुकानदार ने सिविल ड्रेस में आये लोगों द्वारा खुद को पुलिसकर्मी बताकर मारपीट करने व जेल भेजने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. चाय दुकानदार दलन निवासी कौशल कुमार ने शुक्रवार को एसपी को शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है. कौशल व उनके परिजनों का कहना है कि उनके पिता स्व संजीव चौहान के निधन के बाद से वह अपने दो भाइयों के साथ दलन चौक के पास हाईवे से सटे पिछले पांच वर्षों से टी स्टॉल चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. 16 फरवरी की अहले सुबह करीब 3:30 बजे कुछ लोग सिविल ड्रेस में दुकान पहुंचे व खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दुकानदार कौशल कुमार के साथ मारपीट की. आरोप है कि दुकान पर मौजूद ग्राहकों के साथ भी बदसलूकी की गयी. चेतावनी दी की रात 8:00 के बाद दुकान खोली तो किसी भी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया जायेगा. कौशल ने दिए आवेदन में कहा कि 18 फरवरी को फिर कुछ पुलिसकर्मी आये और दुकान बंद करने की चेतावनी दी. पीड़ित दुकानदार कोशल ने बताया की दलन चौक पर अस्पताल व पास में रेलवे स्टेशन होने के साथ हाईवे भी है. जिस कारण लोगों का आवागमन रात भर जारी रहता है. यही कारण है कि हम तीन भाई मिलकर 24 घंटे दुकान खुली रखते है. ताकि परिवार का भरण पोषण अच्छे से हो सके. घटना के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है. पीड़ित ने मामले में एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










